
भैरूंदा. गोपालपुर पुलिस ने मौसेरी बहन से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल गया. जानकारी के अनुसार ग्राम बाईबोडी निवासी फरियादीया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मौसी का लड़का संतोष आत्मज रामनारायण मेहरा निवासी दुलावा थाना नेमावर का अश्लील वीडिया वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ पिछले दो साल से उसका दुष्कृत्य कर रहा है. थाना प्रभारी महेन्द्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में गोपालपुर पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे में आरोपी संतोष को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया. जहां से आरोपी को जेल भेजा गया. इस कार्यवाही में उप निरीक्षक लवेश कुमार, विजय यादव, संजय सिंह राजपूत, विशाल सिंह तोमर, आर. प्रकाश नर्रे का योगदान रहा.
