अलेक्जेंडरसन ने एएफसी अंडर-20 महिला एशिया कप क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की घोषणा की

नई दिल्ली, 31 जुलाई (वार्ता) भारतीय अंडर-20 महिला टीम के मुख्य कोच, जोआकिम एलेक्जेंडरसन ने म्यांमार में 6 से 10 अगस्त तक होने वाले एएफसी अंडर-20 महिला एशिया कप 2026 क्वालीफायर के लिए 23 सदस्यीय टीम की आज घोषणा की।
यंग टाइग्रेसेस को ग्रुप डी में रखा गया है और उनका सामना 6 अगस्त को इंडोनेशिया, 8 अगस्त को तुर्कमेनिस्तान और 10 अगस्त को यांगून के थुवुन्ना स्टेडियम में मेजबान म्यांमार से होगा। ग्रुप विजेता और सभी आठ ग्रुपों में से तीन सर्वश्रेष्ठ दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें अगले साल अप्रैल में थाईलैंड में होने वाले एएफसी अंडर-20 महिला एशिया कप के लिए क्वालीफाई करेंगी।
भारत क्वालीफायर के लिए बेंगलुरु स्थित पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस में प्रशिक्षण ले रहा था और अपनी तैयारियों के तहत, इस महीने की शुरुआत में उज़्बेकिस्तान अंडर-20 के खिलाफ दो मैत्री मैच खेलने के लिए ताशकंद गया था। एलेक्जेंडरसन की टीम ने पहले मैच में 1-1 से ड्रॉ खेलने के बाद दूसरे मैच में 4-1 से शानदार जीत हासिल की, जिससे महत्वपूर्ण क्वालीफायर से पहले टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।
युवा टाइग्रेसेस ने उज़्बेकिस्तान से लौटने के बाद बेंगलुरु में अपना शिविर जारी रखा। वे आज रात म्यांमार के लिए रवाना होंगे और अपने पहले मैच से पांच दिन पहले, 1 अगस्त की सुबह पहुंचेंगे।
एएफसी अंडर-20 महिला एशिया कप 2026 क्वालीफायर के लिए भारत की 23 सदस्यीय टीम:
गोलकीपर: मेलोडी चानू कीशम, मोनालिशा देवी मोइरांगथेम, रिबांसी जामू।
डिफेंडर: अलीना चिंगखम, सिंडी रेम्रुअटपुई कोलनी, जूही सिंह, निशिमा कुमारी, रेमी थोकचोम, साहेना टीएच, शुभांगी सिंह, थोइबिसाना चानू तोइजाम, विकसित बारा।
मिडफील्डर: अंजू चानू कायेनपाइबम, अरीना देवी नामीराकपम, भूमिका देवी खुमुकचम, मोनिशा सिंघा, नेहा, पूजा।
फॉरवर्ड: बबीता कुमारी, दीपिका पाल, खुशबू काशीराम सरोज, सिबानी देवी नोंगमेइकापम, सुलंजना राउल।
भारत का कार्यक्रम:
6 अगस्त: भारत बनाम इंडोनेशिया (भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे)
8 अगस्त: तुर्कमेनिस्तान बनाम भारत (भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे)
10 अगस्त: म्यांमार बनाम भारत (भारतीय समयानुसार शाम 4:00 बजे)
सभी मैच म्यांमार के यांगून स्थित थुवुन्ना स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Next Post

भारत और इंग्लैंड को विश्व कप में हराना सबसे मुश्किल होगा :एलिसा हीली

Thu Jul 31 , 2025
सिडनी, 31 जुलाई (वार्ता) ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने भविष्यवाणी की है कि इस साल होने वाले आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में उनकी टीम के लिए भारत और इंग्लैंड दो ऐसी टीमें होंगी जिन्हें हराना सबसे मुश्किल होगा। हीली ने आज यहां क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक प्रायोजन कार्यक्रम में […]

You May Like

मनोरंजन