सफर के दौरान महिला का सोने का हार और मंगलसूत्र चोरी

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत छोटी लाइन फाटक में शादी समारोह से लौट रही एक महिला के हैंडबैग से अज्ञात बदमाश ने सोने का रानी हार तीन तोला और मंगलसूत्र से भरा पर्स पार कर दिया। वारदात उस वक्त हुई जब पीडि़ता बस के जरिए सफर कर रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार पिंडरई जिला मंडला निवासी श्रीमती हर्षा लखेरा (55) बरगी नगर में एक विवाह समारोह में शामिल होने आई थीं।

सुबह करीब 9:45 बजे उन्होंनेअपने गले से सोने का रानी हार 3 तोला और मंगलसूत्र आधा तोला उतारकर एक कत्थई रंग के छोटे पर्स में रखा और उसे अपने बड़े हैंडबैग में सुरक्षित रख लिया था। पीडि़ता बरगी नगर से बस द्वारा बरगी आईं और फिर वहां से मेट्रो बस में बैठकर छोटी लाइन फाटक पहुंचीं। दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह ग्वारीघाट जाने के लिए नगर निगम कार्यालय के पास स्थित ऑटो स्टैंड पर खड़ी थीं, तब उन्होंने अपना बैग चेक किया।

बैग के अंदर रखा जेवरात वाला छोटा पर्स गायब था। आशंका जताई जा रही है कि मेट्रो बस या ऑटो स्टैंड की भीड़भाड़ का फायदा उठाकर किसी ने बैग से पर्स निकाल लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मेट्रो बस के रूट और ऑटो स्टैंड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि शातिर चोरों का पता लगाया जा सके।

Next Post

आंध्र प्रदेश: पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, तेल की कमी जारी

Mon Apr 27 , 2026
विजयवाड़ा, (वार्ता) आंध्र प्रदेश के कई पेट्रोल पंपों पर रविवार को पेट्रोल और डीजल का स्टॉक खत्म हो जाने के कारण विभिन्न जिलों में वाहन चालकों की लंबी कतारें देखी गईं। कई पेट्रोल पंपों पर स्टॉक खत्म होने की सूचना के बोर्ड लगे होने के कारण, वाहन चालकों ने उन […]

You May Like