
दमोह। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला दमोह में संकल्प समाज सेवी संस्था (CSW) द्वारा 30 जुलाई 2026 को विश्व मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रेस्क्यू व जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पम्पलेट वितरित किए गए तथा मानव दुर्व्यापार के प्रति जागरूक किया गया।दिल्ली में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन द्वारा आयोजित बाल व्यापार विरोधी अभियान के शुभारंभ के अवसर पर दमोह जिले से संस्था के प्रोग्राम निदेशक सन्देश बंसल ने भागीदारी की। उन्होंने कहा कि यदि ट्रेन या रेलवे स्टेशन पर किसी भी बच्चे की तस्करी किए जाने की सूचना मिले, तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 व JRC टोल फ्री नंबर 1800 10 27 222 पर सूचना दें। ऐसी शिकायतों पर संबंधित तस्करों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रियों व आम नागरिकों को मानव तस्करी से संबंधित जानकारी दी गई तथा बच्चों की तस्करी रोकने में जनसहभागिता की अपील की गई।इसी क्रम में संकल्प समाज सेवी संस्था (CSW) द्वारा पंचायत भवन में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बाल विवाह एवं बाल श्रम के दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा सभी उपस्थित लोगों को बाल विवाह न करने और न होने देने की शपथ दिलाई गई।
