
दमोह जिले में मौसम के बदलते मिजाज के बीच आकाशीय बिजली गिरने की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुंजी निवासी गब्बो तिवारी, उम्र करीब 45 वर्ष खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरी और उसकी धमक गब्बो तिवारी को लगी।घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें निजी वाहन से दमोह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। गब्बो तिवारी के भाई प्रेम नारायण ने बताया कि “हम खेत पर काम कर रहे थे तभी अचानक बिजली गिरी। धमक लगने से भाई की हालत बिगड़ गई।” डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उपचार जारी है। नवभारत न्यूज।
