एनएनएस भदोही 3 विकेट से जीती, रांची टूर्नामेंट से बाहर

सीधी। अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन 9 के आज स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में समय प्रेस एनएनएस भदोही उत्तर प्रदेश और कमला कॉलेज रॉक मेंस रांची के मध्य हुए पांचवे दिन के मैच मे दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हुई और एनएनएस भदोही ने मुकाबले में 3 विकेट से अपनी जीत दर्ज कर कमला कॉलेज रॉक मेंस रांची को हराया टूर्नामेंट से बाहर।आज चौथे दिन के मैच के मैन ऑफ़ द मैच आमिर रहे जिन्हें राजेश सिंह और सौरभ सिंह द्वारा प्रताप मार्बल मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई ।

आज पांचवे दिन के मैच मे सुबह छत्रसाल स्टेडियम में अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीधी चैलेंज कप स्पोर्ट समिति के अध्यक्ष डॉ अनूप मिश्रा द्वारा रॉक मेंस रांची के फ्रेंचाइजी नीरज शर्मा और समय प्रेस एनएनएस भदोही उत्तर प्रदेश के फ्रेंचाइजी कुशाग्रपति त्रिपाठी की गरिमामय उपस्थित में दोनों टीमों के कप्तानों द्वारा किया गया ।टॉस जीतकर भदोही उत्तर प्रदेश ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

बल्लेबाजी करते हुए रॉक मेंस रांची की टीम ने 30 ओवर में 181 रनो का लक्ष्य एनएनएस भदोही के सामने रखा जिसमें पवन के दस चौके और एक छक्के की मदद से बनाए गए शानदार 72 रन शामिल है |जबावी पारी में एनएनएस भदोही शुरुआती ओवर से ही अच्छा प्रदर्शन करते हुए मात्र 24.02 ओवर में इस मैच को अपने नाम किया और रॉक मेंस रांची कमला कॉलेज को टूर्नामेंट से किया बाहर। एनएनएस भदोही की तरफ से आमिर द्वारा शानदार बल्लेबाजी करते हुए 8 चौकों और एक छक्के की मदद से 63 रन बनाएं |आज के मैच में अंपायर के रूप में राकेश सिंह चंदेल और जितेंद्र गुप्ता रहे ।स्कोरर बी कृष्ण कुमार, हर्ष गुप्ता रहे। रोमांचक कमेंटेटर के रूप में प्रेम कुमार बालेंद्र कुशवाहा और सौरभ सिंह रहे।

आज सीधी इलेवन और भदोही यूपी के बीच होगा रोमांचक मैच

छत्रसाल स्टेडियम सीधी में सीधी चैलेंज कप सीजन 9 के पूल ए का छटवा मैच कल टाटा कॉलेज सीधी इलेवन और समय प्रेस एनएनएस क्रिकेट अकादमी भदोही यूपी के बीच शुक्रवार को सुबह 10 खेला जाएगा। टाटा कॉलेज सीधी 11 दो मैच जीत चुकी है और अगर कल का मैच है जीती है तो फाइनल में जगह बनाना इसके लिए आसान हो जाएगा वही समय प्रेस एनएनएस भदोही उत्तर प्रदेश एक मैच हारी है और एक मैच जीती है इसलिए कल के मैच में एनएनएस भदोही भी जीतने का पूरा प्रयास करेगी जिससे यह मैच काफी रोमांचक रहेगा है।

आमिर बने प्रताप मार्बल मैन ऑफ मैच

सीधी चैलेंज कप सीजन 9 का पांचवा मैच समय प्रेस एनएनएस भदोही उत्तर प्रदेश और कमला कॉलेज रॉक मेंस रांची के बीच खेला गया यह मैच प्रारंभ से ही काफी रोमांचक रहा लिहाजा क्रिकेट प्रेमियों ने मैच का लुफ्त पूरे समय तक पूरी गर्म जोशी के साथ उठाया रोमांचक मुकाबले में एनएनएस भदोही को जीत मिली एनएनएस भदोही के खिलाड़ी आमिर जिन्होंने 10 चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 63 रन बनाएं को एनएनएस भदोही टीम के फ्रेंचाइजी कुशाग्रपति त्रिपाठी, राजेश सिंह, सूरज सिंह गरिमामय विशेष उपस्थिति में मैन ऑफ द मैच प्रताप मार्बल की ओर से दिया गया।

Next Post

कांग्रेस ने नपाध्यक्ष पर लगाए अनियमितता के आरोप, पैदल मार्च कर किया प्रदर्शन

Thu Jan 8 , 2026
परासिया। नगर पालिका परिषद डोंगर परासिया के अध्यक्ष विनोद मालवीय पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाते हुए नपा कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाए कि इससे नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मामला तब और गंभीर हो गया जब अध्यक्ष द्वारा ठेकेदारों को फोन […]

You May Like