कांग्रेस ने नपाध्यक्ष पर लगाए अनियमितता के आरोप, पैदल मार्च कर किया प्रदर्शन

परासिया। नगर पालिका परिषद डोंगर परासिया के अध्यक्ष विनोद मालवीय पर वित्तीय अनियमितता के आरोप लगाते हुए नपा कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाए कि इससे नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

मामला तब और गंभीर हो गया जब अध्यक्ष द्वारा ठेकेदारों को फोन कर टेंडर प्रक्रिया को प्रभावित किए जाने की कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वायरल ऑडियो में कथित रूप से ठेकेदारों पर दबाव बनाते हुए सुना जा सकता है, जिससे पूरी निविदा प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इतने गंभीर आरोप और साक्ष्य सामने आने के बावजूद अब तक प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

मामले को लेकर राज्यपाल एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी परासिया को शिकायत ज्ञापन भेजा गया है, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष को तत्काल पद से हटाने तथा उनके विरुद्ध उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।

परासिया पुलिस को लिया आड़े हाथ, पुलिस अधीक्षक का माना आभार

नगर पालिका परिषद परासिया के खिलाफ किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा वह तो भला हो जिला पुलिस अधीक्षक का जिन्होंने परासिया में चल रहे अवैध धंधे को उजागर करते हुए परासिया पुलिस की पोल खोल दी।

पहनाई नोटों की माला, जलाया पुतला

कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने नगर पालिका कार्यालय के मुख्य द्वार पर नोटों की माला पहना कर नपा अध्यक्ष का पुतला दहन किया।

Next Post

इलाज के दौरान दो पालतू कुत्तों की मौत, पेट क्लीनिक के डॉक्टर और स्टाफ पर एफआईआर

Thu Jan 8 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पालतू पशुओं के उपचार से जुड़ा एक मामला सामने आया है. शाहपुरा क्षेत्र स्थित पेट मित्र क्लीनिक में इलाज के दौरान दो पालतू कुत्तों की मौत हो गई. इस मामले में चुनाभट्टी पुलिस ने डॉक्टर और क्लीनिक स्टाफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर […]

You May Like