फंदा जनपद शिक्षा समिति की बैठक, स्कूलों की मरम्मत और शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा

भोपाल। राजधानी की जनपद पंचायत फंदा शिक्षा समिति की बैठक बुधवार को अरेरा कॉलोनी स्थित शासकीय नवीन स्कूल में हुई. बैठक में जनपद फंदा के उपाध्यक्ष मलखान सिंह ठाकुर की अनुमति से विकासखंड शिक्षा अधिकारी फंदा विजेता सूर्यवंशी ने एजेंडा रखा. जनपद पंचायत फंदा ब्लॉक शिक्षा समिति के सभापति व उपाध्यक्ष ने इंजीनियर को निर्देश दिए कि बारिश शुरू हो गई है. ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में जाकर पुराने भवनों का निरीक्षण कर उन्हें चिन्हित करें. चिन्हित स्कूलों के भवनों में कक्षा न लगाएंं. जिन भवनों में पानी का रिसाव हो रहा है उनकी तत्काल मरम्मत कराऐं. स्कूलों में बच्चों के लिए शौचायल की स्वच्छता सहित अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाए जिसमें फर्नीचर की कमी है तो उसको पूरा किया जाएगा. शिक्षक समय पर स्कूल जाएं और बच्चों को अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा दें. बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई. जनपद सदस्य संतोष प्रजापति ने रायसेन रोड की शासकीय स्कूलों की समस्या बताते हुए सभापति को अवगत कराया. बैठक में जनपद सदस्य रतन भील, फंदा बीआरसी रूपाली रिछारिया, जनपद फंदा क्षेत्र के शासकीय स्कूलों के प्राचार्य, जन शिक्षक, बीएसी एवं शिक्षक उपस्थित हुए.

 

Next Post

मूंग खरीदी शुरू नहीं हुई तो 3 अगस्त से प्रदेशव्यापी आंदोलन

Thu Jul 30 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने राज्य के कृषि मंत्री पर किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान आत्महत्या, अनियमित बिजली आपूर्ति, उर्वरकों की कमी और मंडियों में फसलों के कम […]

You May Like