प्रधानमंत्री मोदी को सेशल्स गणराज्य द्वारा सम्मानित करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सेशल्स गणराज्य द्वारा विशेष सम्मान “गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइज़न” से सम्मानित किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मध्यप्रदेश के समस्त नागरिकों की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी को सेशल्स गणराज्य के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरवमयी क्षण है। प्रधानमंत्री श्री मोदी को इसके पूर्व अनेक राष्ट्र सम्मानित कर चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सेशल्स गणराज्य द्वारा प्रदत्त सम्मान पर्यावरण संरक्षण सतत विकास, ब्लू इकोनॉमी और वैश्विक सहयोग के प्रति प्रधानमंत्री श्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का अंतर्राष्ट्रीय सम्मान है।

Next Post

क्राइम ब्रांच ने एक करोड़ का सामान किया जब्त, दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Sun Jun 28 , 2026
भोपाल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से 170.90 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, एक ट्रक, एक कार और 396 एल्यूमीनियम सिल्लियाँ जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 1.33 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई […]

You May Like