
दमोह। मप्र पुलिस द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के लिए चलाए जा रहे सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत दमोह जिले में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में मंगलवार को सागर जोन के आईजी मिथिलेश शुक्ला दमोह पहुंचे. जहां एकलव्य विश्वविद्यालय में उन्होंने साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन ठगी से बचाव को लेकर लोगों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। आईजी श्री शुक्ला ने कहा कि फ्रॉड से बचें। पुलिस कभी भी वीडियो कॉलिंग नहीं करती है। यदि किसी के पास पुलिस के नाम से वीडियो कॉल, धमकी या डिजिटल अरेस्ट का कॉल आए तो तुरंत नजदीकी थाना या साइबर हेल्पलाइन पर सूचना दें। उन्होंने ओटीपी, बैंक डिटेल और अनजान लिंक शेयर न करने की भी सलाह दी।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस), एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे, सूबेदार अभिनव साहू, देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी विक्रम दांगी, कुलपति प्रो. पवन जैन,प्रोफेसर प्रफुल्ल शर्मा सहित अन्य प्रोफेसर, स्टाफ और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे.सेफ क्लिक 2.0 अभियान का उद्देश्य आमजन को साइबर ठगी के नए तरीकों से जागरूक कर सुरक्षित रखना है.
