करंट से आदिवासी युवक की मौत, तार चोरी की आशंका

अनूपपुर। कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक-4 स्थित बालक पुरम् सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे मंगलवार सुबह एक युवक का शव बिजली के खंभे के नीचे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संतराम सिंह गोंड (35 वर्ष), पिता इंद्रपाल सिंह गोंड, निवासी वार्ड क्रमांक-4 के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों ने सुबह खंभे के नीचे युवक का शव पड़ा देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना कोतमा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मृतक के हाथ में प्लास मिला तथा उसका हाथ बुरी तरह झुलसा हुआ पाया गया। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि युवक बिजली के तार काटने के दौरान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से बिजली तार काटने में उपयोग होने वाले औजार भी जब्त किए गए हैं।

Next Post

13 साल तक महिला का शोषण, पुलिस पर शिकायत न लिखने का आरोप, थाने का घेराव 

Tue Jul 7 , 2026
जबलपुर। घमापुर थाना क्षेत्र में महिला को शादी का झांसा देकर पिछले 13 वर्षों तक लगातार शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया गया। जब पीड़िता थक-हारकर न्याय के लिए थाने पहुंची, तो पुलिस की संवेदनहीनता के कारण उसकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की गई। अब इस मामले में […]

You May Like