ग्वालियर में मकान में लगी भीषण आग, ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो समेत बाइक-स्कूटी जले, लाखों का नुकसान

ग्वालियर: मुरार उपनगर में आज सोमवार तड़के एक मकान में भीषण आग लग गई। घटना प्रेमशंकर नारायण के बाड़े में संकल्प हॉस्पिटल के पास की है। आसपास के घरों तक आग की लपटें पहुंच गईं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।मकान मालिक बल्ली कांदिल के अनुसार घर के सामने वाले हिस्से में निर्माण का काम चल रहा था। वहीं, पीछे परिवार निवास करता है। रात में पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। आग की लपटें तेज होने के कारण पड़ोसी घरों की दीवारें भी झुलस गईं। धुएं और आग से घबराकर आसपास के लोग अपने बच्चों के साथ घर छोड़कर सड़क पर आ गए।
आग में एक ट्रैक्टर, एक स्कॉर्पियो कार, तीन बाइक और एक स्कूटी जलकर राख हो गई। घटना में लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आई है।मकान मालिक और स्थानीय लोगों ने बोरिंग पंप चालू कर पाइप से पानी डालना शुरू किया। आसपास के घरों से भी पानी डालकर आग बुझाने में मदद की गई।फायर ब्रिगेड देरी से आई मकान मालिक ने बताया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची। सुबह तक दमकल अमला मौके पर नहीं पहुंचा।

Next Post

युवक पर चाकू से हमला

Mon Apr 13 , 2026
जबलपुर: ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में शराब पीने रूपए न देने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक रविवार शाम संजय अहिरवार 21 वर्ष निवासी रामलला मंदिर के पास पुरानी बस्ती ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि […]

You May Like