गोवंश तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी पुलिस द्वारा नागपुर से गिरफ्तार कर जेल भेजा

पांढुरना, पुलिस को पीछा करता देख गोवंश से लदे स्विफ्ट वाहन को दो माह पूर्व ग्राम सिवनी के पास छोड़कर फरार होने वाले मुख्य पशु तस्कर बड़चिचोली पुलिस द्वारा नागपुर से गिरफ्तार कर लाया ।

गौरतलब हो कि जिला पुलिस अधीक्षक विदिता डागर के निर्देशानुसार पर पुलिस द्वारा लंबित प्रकरणों एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़चिचोली पुलिस द्वारा दो माह पूर्व 23 सितंबर 2026 से मवेशियों को महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाने के मामले में फरार चल रहे महाराष्ट्र नागपुर के मुख्य पशु तस्कर को गिरफ्तार कर पांढुरना लाया हैं ।

पुलिस सूत्रों की माने तो बीते 23 सितम्बर 2026 को स्विफ्ट वाहन मे मवेशियों को सीमावर्ती महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाने मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर वाहन क्रमांक MH 46 W 0147 (मारुति स्विफ्ट) को छोड़कर आरोपी फरार हो गया था।इस उक्त वाहन से 05 नग गोवंश बरामद कर जप्त किए गए थे। इस संबंध में थाना पांढुर्णा में अपराध क्रमांक 457/26, मध्यप्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास कर प्रकरण के मुख्य फरार आरोपी अल्ताफ राजा पिता रशीद खान, उम्र 28 वर्ष, निवासी बीटा भट्टी, हमीद नगर, यशोधरा चौक, नागपुर (महाराष्ट्र) को दिनांक 26.11.2026 को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय पांढुर्णा के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर जेल दाखिल कराया गया।

उक्त कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक ओमप्रकाश मालवीय, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र उइके, आरक्षक ओमवीर जाट एवं आरक्षक पंकज शर्मा का विशेष योगदान रहा।

Next Post

अंतरजातीय विवाह: दो रंग, एक रंगोली

Thu Nov 26 , 2026
जब दो संस्कृतियां मिलकर बनाती हैं खूबसूरत परिवार भारत में शादी सिर्फ दो लोगों का मेल नहीं होती, बल्कि दो परिवारों, भाषाओं, खानपान और परंपराओं का संगम भी होती है। अंतरजातीय और अंतरक्षेत्रीय विवाह में शुरुआत में यही विविधता कई बार चुनौती बन जाती है। किसी परिवार में दाल में […]

You May Like