अब हर रविवार सड़कों पर निकलेगी सेवादल की प्रभात फेरी, सदस्यता अभियान को मिलेगी गति

भोपाल। कांग्रेस सेवादल भोपाल शहर की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मध्य प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ‘इंदिरा भवन’ में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अवनीश मार्गव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि सेवादल कांग्रेस की रीढ़ है और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं को अधिक समर्पण और निष्ठा के साथ जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभानी होगी। संगठन में अनुशासन और सेवा भाव को प्राथमिक स्तर तक मजबूत करना आवश्यक है।

भोपाल शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष निहाल अहमद ने बैठक के निर्णयों की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी समय के लिए कई रणनीतियां तय की गई हैं। इसके तहत प्रत्येक रविवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही ब्लॉक एवं वार्ड स्तर पर इकाइयों का गठन और विस्तार शीघ्र किया जाएगा। सदस्यता अभियान को गति देने तथा कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर प्रदेश और शहर स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

रीवा में गुंडाराज भाजपा की देन: महिला कांग्रेस 

Fri Feb 13 , 2026
रीवा। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बौरासी सेतिया ने रीवा दौरे में भाजपा सरकार और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि पूरी तरह से प्रदेश अपराध की चपेट में है. उन्होने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे है और […]

You May Like