T20 वर्ल्ड कप से पहले श्रीलंका की बड़ी चाल

T20 वर्ल्ड कप 2026 फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। टूर्नामेंट से पहले श्रीलंका क्रिकेट ने टीम को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।

क्रिकेट फैंस T20 वर्ल्ड कप 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसकी मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से करेंगे। इस मेगा टूर्नामेंट से पहले श्रीलंका क्रिकेट ने टीम को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। श्रीलंका क्रिकेट (SLC) ने भारत के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर को अपना नया फील्डिंग कोच नियुक्त करने का ऐलान किया है। यह नियुक्ति ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 तक के लिए की गई है। श्रीधर की भूमिका 11 दिसंबर 2025 से 10 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगी।

Next Post

क्रिसमस से पहले ट्रंप ने खोला खजाना, सैनिकों को भेजा खास 1776 डॉलर का चेक

Thu Dec 18 , 2025
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 17 दिसंबर को सैनिकों को 1,776 डॉलर देने की घोषणा की। यह “वॉरियर डिविडेंड” उनके टैरिफ लाभ से आए पैसे से है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्रिसमस से ठीक पहले देश को संबोधित किया और सेना के जवानों के लिए एक बड़ा ऐलान किया। […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।