
मैड्रिड, 04 मई (वार्ता) विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने कोको गॉफ को हराकर मैड्रिड ओपन का खिताब अपने नाम किया।
बेलारुस की सबालेंका ने काजा मैजिका क्ले कोर्ट पर खेले गये जोरदार फाइनल मुकाबले में अमेरिका की गॉफ को 6-3, 7-6 (7-3) से मात देते हुए अपना तीसरा मैड्रिड ओपन खिताब जीता। यह उनके टेनिस करियर का 20वां खिताब है।
इससे पहले सबालेंका ने 2021 और 2023 में मैड्रिड ओपन का खिताब जीता था। इस जीत के साथ ही सबालेंका ने टूर्नामेंट में सबसे अधिक जीत के मामले में चेक गणराज्य की खिलाड़ी पेट्रा क्वितोवा के 2011, 2015, 2018 में तीन बार खिताब जीतने की बराबरी कर ली हैं।
