छिंदवाड़ा। उमरानाला क्षेत्र के मुरमारी गांव के रहने वाले बुजुर्ग ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग शराब पीने का आदि था। जानकारी अनुसार हीरामन पिता बाबूलाल सरेयाम उम्र 53 साल मुरमारी का रहने वाला है। रविवार को वह खाना खाने के बाद खेत चला गया। जब दूसरे दिन यानि की सोमवार को पत्नी खेते पहुंची, तो वह खेत में बने मवेशी के कोठे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। पति को इस स्थिति में देख उसके होश उड़ गए। पत्नी ने तत्काल अपने परिवार वालों को इस बात की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। इसके बाद शव को ले जाकर जिला अस्पताल में सुरक्षित रखवाया। मंगलवार की सुबह शव की पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि वह शराब का आदि था। नशे में ही उसने इस घटना को अंजाम दिया है। बहलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Next Post
छिंदवाड़ा में नरवाई जलाने पर रोक और जुर्माना
Wed Apr 16 , 2025
छिंदवाड़ा। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने छिंदवाड़ा जिले में नरवाई जलाने पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा पिछले एक माह से देखा जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों द्वारा नरवाई में आग लगाई जा रही है. नरवाई में आग लगाने से कुछ अप्रिय घटनाएं होना पाया गया था […]

You May Like
-
2 years ago
आज शहर के 60 क्षेत्रों में बिजली कटौती
-
8 months ago
छात्र नेता ने किया सरेंडर
-
1 year ago
कपड़ा मार्केट में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान