आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, दो युवकों की मौत

इंदौर:तेज रफ्तार के चलते दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरे हादसे में पति-पत्नी और दो बच्चियां घायल हो गईं. दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार, मानपुर थाना क्षेत्र में बीती रात मुख्य मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और दोनों ही चालक मोड़ पर एक-दूसरे को देख नहीं पाए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए और बाइक सवार सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए. गंभीर चोटों के कारण दोनों युवकों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान मिथुन निवासी जामनखेड़ी, धामनोद और धर्मेंद्र निवासी धरमपुरी के रूप में हुई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

हिट एंड रन में एक ही परिवार के 4 घायल
इधर, शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र में रात करीब 11 बजे हिट एंड रन का मामला सामने आया. सत्य साईं चौराहे से गोल्डन गेट की ओर जा रही तेज रफ्तार कार एमपी-04 ईसी 2551 ने बाइक सवार सचिन शर्मा को टक्कर मार दी. हादसे में सचिन, उनकी पत्नी सपना शर्मा और दो बच्चियां सड़क पर गिरकर घायल हो गईं. स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया. बताया गया कि सपना शर्मा ब्लाइंड स्कूल में शिक्षिका हैं, जबकि सचिन ऑटो पार्ट्स की दुकान में काम करते हैं. घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

ईरानी सुरक्षा परिषद ने अमेरिका के ईरानी शांति योजना स्वीकार करने को युद्ध में जीत बताया

Wed Apr 8 , 2026
तेहरान, 08 अप्रैल (वार्ता) ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने बुधवार को कहा कि वाशिंगटन द्वारा ईरान की 10-सूत्रीय शांति योजना को स्वीकार करने के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ युद्ध में अपनी जीत की घोषणा की है। ईरानी राज्य प्रसारक आईआरआईबी ने परिषद के हवाले से कहा, […]

You May Like