खेतिया-सेंधवा स्टेट हाईवे पर घंटों चला चक्काजाम, छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में अधीक्षिका को हटाने एवं अधिकारियों के आश्वासन के बाद चक्काजाम खत्म

पानसेमल, पानसेमल के कन्या शिक्षा परिसर में कल 9वीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर खेतिया-सेंधवा स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया था स्थानीय पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे इसके बाद जिला मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर, एडीएम हेमलता सोलंकी डावर सहायक आयुक्त श्रीमती रंजना सिंह, एसडीएम रमेश सिसोदिया, एसडीओपी बी एल अटोडे,तहसीलदार सुनील सिसोदिया और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे करीब 6 घंटे तक अधिकारियों ने परिजनों से चर्चा कर उन्हें समझाने का प्रयास किया अंततः पुलिस और प्रशासन ने परिजनों को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी वहीं, छात्रावास अधीक्षिका को हटाकर अन्य अधीक्षिका को प्रभार देने की बात पर चक्काजाम समाप्त करने के लिए तैयार हुए आपको बता दें कि छात्रा की मौत को 24 घंटे से अधिक का समय बीत चुका था, लेकिन परिजन अपनी मांगें पूरी नहीं होने से नाराज थे और इसी वजह से मृतिका का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया था प्रशासन से संतोषजनक आश्वासन मिलने के बाद परिजनों ने सड़क से हटकर चक्काजाम समाप्त किया और मृतिका के पोस्टमार्टम के लिए भी सहमति दी परिजनों की मांग है कि उनके द्वारा दिए गए सभी साक्ष्यों की फोरेंसिक जांच कराई जाए साथ ही पोस्टमार्टम के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित कर निष्पक्ष तरीके से पोस्टमार्टम कराया जाए।

Next Post

26 वर्षों से कानून की पकड़ से दूर दंडित बंदी पुलिस की गिरफ्त में

Sun Sep 6 , 2026
देवास। डकैती के गंभीर मामले में सजा मिलने के बाद पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ बंदी करीब 26 वर्षों तक कानून की पकड़ से दूर रहा। वर्ष 1999 में न्यायालय में पेशी के बाद मक्सी रेलवे स्टेशन से फरार हुए पांच दंडित बंदियों में से एक लंबे समय से पुलिस […]

You May Like