निगमायुक्त अचानक पहुँचे आश्रय स्थल

सतना: नगर पालिक निगम आयुक्त शेर सिंह मीना ने आश्रय स्थल धवारी, आश्रय स्थल जिला चिकित्सालय एवं आश्रयस्थल बस स्टैंड में औचक निरीक्षण किया
यह जानकारी देते हुए जनसम्पर्क अधिकारी धीरज कुमार मिश्रा बताया कि आश्रय स्थलों में ठंड के मौसम में आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने, साफ सफाई का विशेष ध्यान देने, रात्रिकालीन मोबलाइजेशन का कार्य आरंभ करने हेतु संचालनकर्ता संस्था हकीकत सेनिटेशन सोसाइटी को निर्देश दिए गए।

आश्रय स्थलों में रुकने वाले हितग्राहियों से सुविधाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया गया। । साथ ही अलाव की व्यवस्था आश्रयस्थलों के साथ शहर के मुख्य स्थानों पर आरम्भकराए जाने हेतु स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया गया। आयुक्त नगर पालिक निगम सतना द्वारा दीनदयाल रसोई सिविल लाइन, दीन दयाल रसोई बस स्टैंड का भी औचक निरीक्षण किया गया। दीनदयाल रसोई बस स्टैंड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने पर संबंधित संचालनकर्ता संस्था के विरुद्ध पेनाल्टी लगाये जाने संबंधी नोटिस दिए जाने के निर्देश दिए गए। इस औचक निरीक्षण के दौरान दीपक शर्मा योजना प्रभारी सिटी मिशन मैनेजर उपस्थित रहे।

Next Post

स्काउट गाइड चुनाव का कार्यक्रम जारी

Thu Nov 20 , 2025
‌सतना:स्काउट की जिला कार्यकारिणी के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।इसके लिए17 नवम्बर को अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा.इसके बाद मतों की गणना की जाएगी.उल्लेखनीय है कि अनुविभागीय दंडाधिकारी (कलेक्टर प्रतिनिधि) की अध्यक्षता में […]

You May Like