सतना:स्काउट की जिला कार्यकारिणी के लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।इसके लिए17 नवम्बर को अधिसूचना जारी कर दी गई है. जारी कार्यक्रम के अनुसार 17 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा.इसके बाद मतों की गणना की जाएगी.उल्लेखनीय है कि अनुविभागीय दंडाधिकारी (कलेक्टर प्रतिनिधि) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक 4 नवम्बर में लिए गए निर्णय अनुसार भारत स्काउट एवं गाइड रूल्स बुक चैप्टर 5 जिला संघ की कंडिका 89 से 133 तक दिए गए प्रावधान अनुसार जिला संघ सतना का पंचवर्षीय जिला परिषद एवं कार्यकारणी हेतु अधिसूचना 17.नवम्बर 2025 को जारी की गई। जिसका निर्धारित कार्यक्रम निम्नानुसार है.जिला परिषद हेतु निर्वाचनीय पद अध्यक्ष (पद 1)
उपाध्यक्ष (पद 6 -3 पुरुष एवं 3 महिला)
जिला कार्यकारिणी हेतु निर्वाचनीय पद
आजीवन सदस्य प्रतिनिधि (पद 1)के लिए निर्वाचन होगा.
निर्वाचन संबंधी प्रक्रिया नामांकन फार्म प्राप्त करने की तिथि 18 से 22नवम्बर तक समय 12:00 बजे से 3:00 तक स्थान स्काउट भवन धवारी सतना प्राप्त किए जा सकते हैं.नामांकन फार्म जमा करने की तिथि 23नवम्बर को समय 12:00 बजे से 3:00 बजे तक स्थान स्काउट भवन धवारी सतना ,नामांकन फार्मो की जांच 25नवम्बर समय 3:00 बजे से 5:00 बजे तक स्थान स्काउट भवन धावरी सतना वैध पाए गए नामांकन फार्मो की सूची का प्रकाशन 27नवम्बर समय 12:00 बजे से 3:00 बजे तक स्थान स्काउट भवन धवारी सतना , नाम वापसी की तिथि 30नवम्बर समय 12:00 बजे से 3:00 बजे तक स्थान स्काउट भवन धवारी सतना अंतिम रूप से वैध नामांकन फार्मो की सूची का प्रकाशन 30नवम्बर समय 3:00 बजे से 5:00 बजे तक स्थान स्काउट भवन धवारी सतना आवश्यक होने पर निर्वाचन की तिथि 17दिसम्बर समय 11:00 बजे से 3:00 बजे तक स्थान स्काउट भवन धवारी सतना मतगणना 17 दिसम्बर समय 3:00 बजे से 5:00 अपरान्ह तक स्थान स्काउट भवन धवारी सतना. मतगणना पश्चात परिणाम की घोषणा दिनांक 17दिसम्बर समय 5 से 6 बजे तक स्थान स्काउट भवन धवारी सतना में होगी.
