अवैध खनन व परिवहन की खबर पर को तुरंत कार्यवाही की जाए: कलेक्टर

जबलपुर: अवैध खनन व परिवहन की जानकारी तत्काल एसडीएम और तहसीलदार को देना सुनिश्चित करें, ताकि आवश्यक कार्यवाही की जा सके। यह बातें कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने पनागर तहसील कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहीं । कलेक्टर सिंह ने पटवारियों से लंबित राजस्व प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा कर कहा कि
प्रकरणों के निराकरण में तेजी लायें। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें।

उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन ऐप अपने मोबाइल में अनिवार्य रूप से रखें ताकि शिकायतों की जानकारी व निराकरण की स्थिति निरंतर मिलती रहे। बैठक में पटवारियों से फॉर्मर आईडी बकेट की जानकारी लेकर बताया कि इससे किसानों को ई-विकास पोर्टल की समस्या हल हो जाती है, इसलिए सभी किसानों की फार्मर आईडी प्राथमिकता से बनाई जाए। कलेक्टर सिंह ने चालू वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करने केनिर्देश देकर कहा कि सभी पटवारी निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली करें।

उन्होंने न्यायालयीन प्रकरणों, आदेश अनुपालन, नामांतरण और बंटवारे के मामलों का समय-सीमा में तुरंत निराकरण करने के निर्देश भी दिए।
बैठक के दौरान नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन, पीएम किसान सम्मान निधि, ई-केवाईसी और फॉर्मर आईडी से जुड़े विषयों में प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर नीता राठौर, एसडीएम अभिषेक सिंह, तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और सभी पटवारी उपस्थित रहे।
विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पनागर नगर पालिका में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा कृषि एवं सम्बद्ध विभागों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर सिंह ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा कर विद्यालयों में बच्चों के नामांकन,
शैक्षणिक गुणवत्ता, अपार आईडी निर्माण, पाठ्यपुस्तक एवं साइकिल वितरण की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि समय पर पाठ्य पुस्तकों का वितरण हर हाल में पूरा किया जाए। साथ ही आउट ऑफ स्कूल बच्चों को चिह्नित कर उनका शीघ्र प्रवेश कराने और जनशिक्षकों द्वारा स्कूलों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Next Post

राशिफल-पंचांग: 25 जुलाई 2026

Sat Jul 25 , 2026
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like