जबलपुर:पनागर थाना अंतर्गत देवरी गोसलपुर स्टेशन के बीच एक युवक की लाश पड़ी मिली। मृतक कौन है कहां का रहने वाला है इसका पता नहीं चल सका है। देवरी स्टेशन के प्वाइंटसमेन दिनेश काछी 44 वर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 45 वर्ष की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
