सिंगरौली : जिले के शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत 226 छात्र-छात्राओं के लिए कलेक्टर ने आईआईटी, जेईई व नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं को क्वालीफाई करने के लिए अतिरिक्त नि:शुल्क कोचिंग दिलाए जाने का कार्य आज दिन मंगलवार से शुरू हो गया है।डीएसबी के डीएसपी प्रदीप मिश्रा 2011 के केबीसी विजेता ने दिया। वहीं यह आयोजन विवेकानन्द लाईबे्ररी बैढ़न के समन्वयक रवि जायसवाल के द्वारा किया गया था।
विवेकानन्द लाईबे्ररी के द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के आज पहले दिन 182 छात्र-छात्राओं नि:शुल्क कोचिंग का लाभ उठाया। इस बारे में रवि जायसवाल ने बताया कि यह कोचिंग क्लास शासकीय एक्सीलेंस स्कूल व कन्या स्कूल बैढ़न में सुबह 8 से 11 बजे तक प्रतिदिन चलाई जाएगी। जिससे छात्र व छात्राएं अपने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। कलेक्टर गौरव बैनल ने हाल ही में कुछ आवासीय छात्रावास एवं स्कूलों का निरीक्षण किया था, जहां छात्रों ने कलेक्टर से इस बात की मांग रखी थी कि उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं को क्लियर करने के लिए अतिरिक्त रूप से कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाए ।
हमारे के लिए सुखद अनुभव
कक्षा 11वीं की छात्र माधवी जायसवाल ने आज प्रथम दिवस कोचिंग क्लास ज्वाइन करने के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि यह हमारे लिए सुखद अनुभव है। इसके अलावा हम सिंगरौली कलेक्टर का धन्यवाद भी करना चाहेंगे कि उन्होंने हमारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की है।
हमें इसकी जरूरत भी थी
कक्षा 11वीं की छात्रा रीमा जायसवाल ने भी बताया कि हम नीट की तैयारी कर रहे हैं, आगामी दिनों में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यह नि:शुल्क कोचिंग क्लास काफी उपयोगी साबित होगी । हमें इसकी जरूरत भी थी। हम सिंगरौली कलेक्टर का यह सुविधा प्रदान कराए जाने के लिए तहे दिल से धन्यवाद करते हैं। आज कोचिंग क्लास में शिक्षकों ने बेहतर ढंग से पढ़ाया है।
