नाले में मिला नवजात का शव कोलार पुलिस कर रही जांच

भोपाल। कोलार थाना इलाके में रविवार को एक नवजात का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई. आशंका जताई गई है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने नवजात का शव फेंका. मानवता को शर्मसार करने वाले आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है.

जानकारी के मुताबिक नवजात का शव जेके अस्पताल के पीछे एक नाले में देखा गया. शव देखते ही नाले के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई. कोलार पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात का शव नाले के पानी से बाहन निकलवाया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मर्ग कायम कर कोलार पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. अस्पताल के पीछे नाले में नवजात का शव मिलना पुलिस के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर रही है. घटना स्थल और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

Next Post

सीएम डॉ यादव ने महिला फुटबॉल टीम को दी बधाई

Sun Jun 7 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय महिला फुटबॉल टीम को साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन चैम्पियनशिप-2026 जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह शानदार विजय भारत की बेटियों के साहस, प्रतिभा और टीम भावना का प्रतीक है। भारतीय टीम की यह सफलता खेल जगत में […]

You May Like