मैहर:समारोह की मुख्य अतिथि मैहर कलेक्टर रानी बाटड ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय हाईस्कूल डेल्हा मैहर पहुंचकर विद्यालयीन बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। कलेक्टर ने सभी विद्यालयीन बच्चों और विद्यालय के स्टाफ को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें दी।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल, अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम विकास सिंह, डिप्टी कलेक्टर दिव्या पटेल सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
