मानसून से पहले अलर्ट: बंद खदानों की होगी तार फेंसिंग, केरवा-कलियासोत डैम पर बढ़ेगी सुरक्षा

भोपाल। कलेक्टर कार्यालय में समय सीमा कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की गई. जिसमें सभी विभागों के अधिकारी शामिल हुए. कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाह अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की. जिसमें सबसे अधिक शिकायतें हूजूर तहसील के राजस्व के मामलों में सामने आई. जिसमें कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को जल्द और समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए. वहीं दूसरे मामलें में खदानों को लेकर निर्देश दिए कलेक्टर ने कहा कि जिले में एैसी सभी खदानें जो पूर्व में बंद हो चुकी हैं. लेकिन चारों तरफ से उनकी कोई सुरक्षा नहीं की गई. अब बारिश का समय नजदीक आ रहा है. बारिश से इन बंद पड़ी खदानों में पानी भर जाएगा. जिससे ग्रामीण क्षेत्र के पशुऔं और बच्चों के डूबने की घटना होने की आशंका बनी रहेगी. इसलिए एैसी सभी खदानों से सुरक्षा के लिए तार फेंसिंग या अन्य जो भी उपाय हो वह करवाएं जिससे किसी भी तरह के हादसे की संभावना न रहे.

नगरीय निकायों मे विशेष कल्याणकारी शिविर आयोजित करें

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों को बिना उचित कारण के स्थानांतरण पर नाराजगी जताई. 12 से 18 जून तक जिले के सभी विकासखंडों एवं नगरीय निकायों में

विशेष कल्याणकारी शिविर आयोजित किए जाने के लिए निर्देश दिए. जिनमें आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, पीएम सूर्य घर, पीएम स्वनिधि, लखपति दीदी और अन्य योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत पंजीयन के लिए क्यूआर कोड का उपयोग सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा. आने वाले दिनों में मानसून देखते हुए सभी एसडीएम को केरवा डैम, कलियासोत एवं घोड़ा पछाड़ जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं को करने के लिए निर्देशित किया. सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों से जुड़े मामलों का निराकरण के लिए निर्देश दिए.

 

Next Post

इंदौर पीटीसी में पासिंग आउट परेड शुरू, डीजीपी ले रहे सलामी

Tue Jun 9 , 2026
इंदौर:पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में 78वें नव आरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र की पासिंग आउट परेड शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा परेड की सलामी ले रहे हैं, वहीं विशेष पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) रवि कुमार गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। परेड ग्राउंड पर नव आरक्षक सधे […]

You May Like