
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी स्थित इन्दिरा हॉट कालोनी के सड़क मार्ग इस बारिश के सीजन में पैदल भी चलने लायक भी नही है। जिसके चलते यहां के मोहल्लेवासी काफी परेशान हैं।
इन्दिरा हॉट कालोनी के रहवासी गुंजा सोनी ने पार्षद वार्ड क्रमांक 41 गौरी अर्जुन गुप्ता को उक्त कालोनी के सड़क की दुर्दशा, जिसमें कच्ची सड़क में पानी व कीचड़ जमा है। उस तस्वीर को साझा करते हुये मौजूदा वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुये कहा है कि यहां पैदल चलना भी मुश्किल है। स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा आने-जाने में परेशानी हो रही है और रात के समय और ज्यादा मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड वासियों ने सड़क की सुधार करने के लिए मांग की है।
