भोपाल: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें 88.39% छात्र सफल हुए हैं। छात्र अपना परिणाम DigiLocker और आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, और results.gov.in पर देख सकते हैं। बोर्ड की नीति के अनुसार मेरिट लिस्ट और टॉपर सूची जारी नहीं की गई है। छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
इसके अलावा रिजल्ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्चे को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें। रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन ये केवल टेंपरेरी है।
