सीधी:सीधी पुलिस द्वारा त्यौहार के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकाला गया । फ्लैग मार्च में पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीधी अंशुमान राज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती गायत्री तिवारी, नायब तहसीलदार गोपद बनास अक्षय अरझरिया, रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र कुमरे, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा, थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक रीता त्रिपाठी, थाना प्रभारी महिला थाना सुशीला वर्मा, थाना प्रभारी जमोड़ी उपनिरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी एवं उक्त समस्त थानों व पुलिस लाइन का बल मौजूद रहा ।
फ्लैग मार्च शहर कें संम्राट चौराहा से प्रारंभ होकर अस्पताल तिराहा, पूजा पार्क, गॉधी चौराहा, पुराना बस स्टैण्ड, लालता चौराहा, से हनुमान मंदिर टाकीज रोड होते हुये कोतवाली में फ़ोर्स को ब्रीफ कर समाप्त किया गया।
