सतना : बैंक में अपने खाते से 50 हजार रु निकालने के बाद झोले में लपेटकर उसे ट्रैक्टर के टूल बाक्स में रख दिए थे. लेकिन काफी देर से रेकी कर रह चोरों ने टूल बाक्स से रुपयो भरा झोला पार कर दिया. फरियादी की शिकायत पर पुलिस द्वारा जाच की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार शैलेष त्रिपाठी बुधवार को मैहर रोड अमरपाटन पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में पहुंचे.
जहां पर उन्होंने अपने खाते से 50 हजार रु आहरित किए. बैंक से रुपए लेने के बाद शैलेष ने उन्हें अपने झोल में लपेटकर कर रख लिया. बैंक से बाहर आने पर शैलेष ने अपने ट्रैक्टर के टूल बाक्स में रुपयों से भरे झोले को सुरक्षित रख दिया. वहां से अपने किसी काम को निबटाने के लिए शैलेष ट्रैक्टर लेकर रीवा रोड पर पहुंच गए. लेकिन कुछ देर में जैसे ही शैलेष काम निबटा कर लौटे तो उन्हें टूल बाक्स खुला नजर आया.
अंदर झांक कर देखने पर रुपयों से भरा झोला नदारद था. आस पास के लोगों से पूछताछ करने के बावजूद भी जब कोई जानकारी सामने नहीं आई तो शैलेष ने घटना की शिकायत अमरपाटन थाने में की. पुलिस द्वारा घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की गई तो ट्रैक्टर के टूल बाक्स से झोला निकालते एक व्यक्ति नजर आया. जिसे देखते हुए पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करने के प्रयास शुरु कर दिए गए हैं.
