इस्लामाबाद, 03 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार को 2025 के लिए देशव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत की और अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया कि पाकिस्तान से पोलियो रोग को पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि तीन- नौ फरवरी तक चलने वाले इस टीकाकरण अभियान का लक्ष्य देश के लाखों बच्चों का भविष्य और स्वास्थ्य बचाना है। पोलियो टीमें बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए देश भर के दूरदराज के इलाकों और गांवों तक पहुंचेंगी। उम्मीद है कि टीमें अपनी पूरी ऊर्जा का उपयोग करके बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी को सफलतापूर्वक पूरा करेंगी।
श्री शरीफ ने कहा कि पिछले साल देश में पोलियो के कुल 73 मामले सामने आए थे, जो एक बड़ी चुनौती थी। इस साल अब तक केवल एक नया मामला सामने आया है।
Next Post
पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पोलियो अभियान में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी की गोलीबारी में मौत
Mon Feb 3 , 2025
इस्लामाबाद, 03 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सोमवार सुबह पोलियो अभियान के दौरान तैनात एक पुलिसकर्मी की अज्ञात आतंकवादियों की गोलीबारी में मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। शिन्हुआ ने जिले के सूत्रों के हवाले से बताया कि यह घटना खैबर जिले […]

You May Like
-
5 months ago
जीएसटी सुधारों से वाहन उद्योग में आयेगी तेजी : सियाम
-
7 months ago
जेल में बंदी की इलाज के दौरान मौत
