दतिया में बस ने कार को मारी टक्कर, महिला की मौत, पति और बेटी घायल

दतिया: जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका पति और डेढ़ साल की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होलीपुरा निवासी प्रशांत निचरेले अपनी पत्नी श्वेता निचरेले और डेढ़ साल की बेटी के साथ कार से बाहर गए थे। जब यह परिवार झांसी चुंगी क्षेत्र से अपने घर लौट रहा था, तभी पटवारी फार्म हाउस के सामने यह हादसा हो गया।

लौटते समय उनकी कार को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इस हादसे में श्वेता निचरेले की मौके पर ही जान चली गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल प्रशांत निचरेले और उनकी बेटी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 24 को आएंगे भाण्ड़ेर, किसान सम्मलेन के लिए कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण

Thu Mar 19 , 2026
दतिया: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 24 मार्च को प्रस्तावित किसान सम्मेलन कार्यक्रम के संबंध में आज कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने भांडेर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर एवं एसपी ने सर्वप्रथम हेलिपैड स्थल का निरीक्षण […]

You May Like