दांबुला, 19 जून (वार्ता) अविष्का फर्नांडो (110) और निरोशन डिकवेला (66) की शानदार पारियों की मदद से श्रीलंका ने शुक्रवार को त्रिकोणीय श्रृंखला छठे मुकाबले में अफगानिस्तान ए के खिलाफ आठ विकेट पर 322 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
आज यहां अफगानिस्तान ए टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ए के लिए अविष्का फर्नांडो और निरोशन डिकवेला की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 133 रन जोड़कर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दी। 17वें ओवर में फरीदून दावूदजई ने निरोशन डिकवेला को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। निरोशन डिकवेला ने 54 गेंदों में 12 चौके लगाते हुए (66) रन बनाये। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये नुवानिदु फर्नांडो ने अविष्का फर्नांडो के साथ दूसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़कर बड़े स्कोर की नींव रखी। 36वें ओवर में मोहम्मद इब्राहिम ने अपना शतक पूरा कर चुके अविष्का फर्नांडो को आउट कर पवेलियन भेज दिया। अविष्का फर्नांडो ने 97 गेंदों में 13 चौके और एक छक्का लगाते हुए (110) रनों की पारी खेली। सदीरा समराविक्रमा (14), नुवानिदु फर्नांडो (45), अहान विक्रमसिंघे (तीन) और कप्तान सहान अराछिगे (12) रन बनाकर आउट हुये। वनुजा सहन (19) और रविंदु फ़र्नांडो (25) रन बनाकर आउट हुये। श्रीलंका ए ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 322 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
अफगानिस्तान ए के लिए फरीदून दावूदजई को चार विकेट मिले। फरमानउल्लाह सफी ने तीन विकेट लिये। मोहम्मद इब्राहिम ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
