बैतूल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को बैतूल स्थित रामकृष्ण बगिया में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों के बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता प्रदान की।विजय सेवा न्यास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हेमंत खण्डेलवाल ने 41 परिवारों के 59 बेसहारा बच्चों की स्कूल फीस के चेक संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों को सौंपे। इसके साथ ही प्रत्येक बच्चे को शैक्षणिक सामग्री खरीदने के लिए 2-2 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के अभिभावकों एवं परिजनों को भी आर्थिक सहयोग दिया गया। प्रत्येक परिवार को 20-20 हजार रुपये की व्यक्तिगत आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों की शिक्षा को निरंतर जारी रखने और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
