रेलवे स्टेशन पर जलसेवा: कई वर्षों से 30 सदस्यीय दल द्वारा यात्रियों को पिलाया जा रहा ठंडा पानी  

शाजापुर। हर जगह इन दिनों तापमान 40 से 45 डिग्री दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी पानी की होती है, जिन्हें पीने के लिए पानी नहीं मिल पाता. यदि मिलता भी है तो वह पीने लायक नहीं होता. ऐसे में नगर के रेलवे स्टेशन पर नगरवासियों द्वारा ठंडा पानी पिलाया जा रहा है. साथ ही आगे के सफर के लिए बॉटलों में भी पानी दिया जा रहा है.

शाजापुर की गिरिराज धरण समिति रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शीतल पेयजल उपलब्ध करा रही है. समिति के सदस्य ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों की प्यास बुझाने का कार्य कर रहे हैं. लगभग 30 से 35 सदस्यों वाली यह समिति पिछले कई वर्षों से गर्मी के मौसम में रेलवे स्टेशन पर यह जलसेवा प्रदान कर रही है. ट्रेन के प्लेटफार्म पर पहुंचते ही समिति के सदस्य सक्रिय हो जाते हैं. वे यात्रियों की खाली बोतलें भरते हैं और सीधे उन्हें ठंडा पानी पिलाते हैं. यह सेवा यात्रियों के लिए काफी सहायक सिद्ध हो रही है.

गिरिराज यात्रा से शुरू हुआ सेवा कार्य

समिति के सदस्यों के अनुसार कुछ साल पहले वे लोकल ट्रेन से गिरिराज धरण यात्रा पर गए थे. उस समय अत्यधिक गर्मी थी और कई रेलवे स्टेशनों पर उन्हें पीने का पानी नहीं मिल सका था. इसी अनुभव के बाद उन्होंने प्रतिवर्ष गर्मी के मौसम में रेलवे स्टेशन पर जलसेवा करने का संकल्प लियाए ताकि यात्रियों को ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

चार सदस्यों ने शुरू किया सेवा कार्य, अब 30 लोग सक्रिय

यह समिति चार सदस्यों के साथ शुरू हुई थीए जिसमें अब 30 से अधिक सदस्य शामिल हैं. इनमें शासकीय कर्मचारी, व्यापारी और प्रतिष्ठित परिवारों के लोग हैं. समिति विशेष रूप से ट्रेन के जनरल कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को प्राथमिकता देती है. इसका कारण यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर यात्री अक्सर पानी की बोतल खरीदने में असमर्थ होते हैं.

Next Post

प्रताडऩा से तंग शिक्षक ने काटी हाथ की नश, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

Thu May 21 , 2026
रीवा। शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत अनंतपुर मोहल्ले में रहने वाले एक शिक्षक ने प्रताडऩा से तंग आकर अपने हाथ की नस काट ली. गंभीर हालत में शिक्षक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं शिक्षक ने यह कदम उठाने के पहले तीन पन्नों का पत्र […]

You May Like