हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, ये हमारी अंतर आत्मा भी है

शाजापुर,  बीकेएसएन शासकीय महाविद्यालय शाजापुर में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के माध्यम से हिन्दी दिवस के अवसर पर हिन्दी पखवाड़े का समापन समारोह संपन्न हुआ. सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर दीप प्रज्जवलित किया गया.

प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. बीएल मालवीय ने अतिथि परिचय देते हुए कहा कि वर्तमान समय में हिंदी का महत्व और भी बढ़ गया है. शिक्षा, प्रशासन, पत्रकारिता, साहित्य, सिनेमा, संचार और डिजिटल माध्यमों में हिंदी का व्यापक उपयोग हो रहा है. इंटरनेट और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के कारण हिंदी दुनिया के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच रही है. डॉ. दिलीप माहेश्वरी ने स्वागत भाषण में कहा कि हिन्दी सबसे मीठी भाषा है. इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें व उपयोग करें. मुख्य वक्ता वरिष्ठ शिक्षक नेहल चावड़ा ने पं. बालकृष्ण शर्मा नवीन को याद करते हुए अपनी रचनाओं के माध्यम से हिन्दी की महत्ता पर प्रकाश डाला. आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार बोडाने ने अध्यक्षीय उद्बोधन में एक लघुकथा के माध्यम से हिन्दी का महत्व बताया और कहा कि हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, यह हमारी आत्मा है. इस अवसर पर डॉ. श्वेता चौहान, डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. सविता यादव, डॉ. प्रवीण सोनी, प्रो. निर्मला सूर्यवंशी, प्रो. ज्योति मंडलोई, प्रो. अभिषेक पाटीदार, सोनू मालवीय, प्रो. आशीष उपाध्याय, डॉ. शिवराज राठौर, डॉ. रोहित गौड़, डॉ. सचिन कवठेकर, डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. टीएल चौहान, डॉ. संजय राठौर, पूजा राठौर उपस्थिति रही. संचालन प्रो. निर्मला गेहलोत ने किया. आभार प्रो. निर्मला सूर्यवंशी ने माना. आयोजन उपरांत प्रकोष्ठ में लगी पुस्तक प्रदर्शनी का अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया.

प्रतिभागियों को दिए प्रमाण-पत्र

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. भाषण प्रतियोगिता में प्रथम मनीषा राजपूत, द्वितीय हंसा गोयल तथा तृतीय हंसा राजपूत रही. काव्यपाठ प्रतियोगिता में मनीषा राजपूत प्रथम, आशा चौरसिया द्वितीय स्थान तथा जया गुर्जर तृतीय रही. निबंध प्रतियोगिता में अर्पिता नरवरिया प्रथम, सलोनी चंदेल द्वितीय तथा राधिका पाटीदार तृतीय रही.

Next Post

घायल राहुल से मिलने ट्रॉमा सेंटर पहुंचे विधायक

Fri Sep 18 , 2026
सिंगरौली । जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई घटना में घायल राहुल विश्वकर्मा के जिला चिकित्सालय सह ट्रॉमा सेंटर बैढ़न में उपचाररत होने की जानकारी मिलने पर सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह आज शुक्रवार को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राहुल विश्वकर्मा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से […]

You May Like