शिवपुरी में किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

शिवपुरी: जिला मुख्यालय शिवपुरी में कांग्रेस ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित अग्रवाल के नेतृत्व में माधव चौक चौराहे पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी एकत्रित हुए। उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन में जिले भर से कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, किसान कांग्रेस, युवक कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्य शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए उन पर तीखा हमला किया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गेहूं उपार्जन की तिथियों को बार-बार आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे किसानों को भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी नीतियों के कारण किसान अपनी उपज 2000 से 2200 रुपए प्रति क्विंटल के कम दाम पर बेचने को मजबूर हैं, जबकि अन्य राज्यों में खरीदी समय पर शुरू हो चुकी है।प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर के नाम एसडीएम आनंद राजावत को ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगें, जिसके लिए ज्ञापन दिया, वे हैं गेहूं उपार्जन तत्काल शुरू कर समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित की जाए। खरीदी की तिथि बार-बार बढ़ाने के बजाय तुरंत प्रक्रिया शुरू हो। किसानों के ऋण वसूली की अंतिम तिथि बढ़ाई जाए। डिफॉल्टर किसानों को राहत मिले। एसडीएम आनंद राजावत धरना स्थल पर पहुंचे। कांग्रेस नेताओं ने उन्हें ज्ञापन सौंपा।

Next Post

जाम खुलवाने गए आरक्षक को डंपर ने टक्कर मारी, हुई मौत

Fri Apr 10 , 2026
भिंड:फूप थाने में पदस्थ आरक्षक अश्विनी राणा को निबुआ चौकी के पास एक डंपर ने टक्कर मार दी, वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अश्विनी ने ग्वालियर के बिरला अस्पताल में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। घटना की जानकारी लगते ही भिंड पुलिस महकमे में शोक की लहर […]

You May Like