काँग्रेस ने विजय को बनाया आठ जिलों का प्रभारी

जबलपुर: छात्र संघ चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस ने 13 चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिन्हें अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश काँग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे की सहमति से आगामी सितम्बर माह में होने छात्र संघ चुनाव होने की संभावना को देखते हुए जबलपुर संभाग का प्रभारी विजय रजक को नियुक्त किया है। एड विजय रजक को आठ जिलों की कमान सौपी गई है जिसमेें उन्हें जब लपुर समेत कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी का प्रभारी बनाया गया है।

विजय रजक ने कहा कि वह छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई छात्रों के गंभीर मुद्दों को उठाते हुये छात्र छात्राओं का विश्वास जीत कर निश्चय ही अपने प्रतिद्वंदी संगठन पर विजय हासिल करेंगी।विदित हो कि विजय रजक जबलपुर जिले के सबसे लंबे समय तक एनएसयूआई के अध्यक्ष रहे है और 2017 में हुए छात्र संघ चुनाव में प्रदेश में 6 यूनिवर्सिटी में हुए छात्र संघ चुनाव में सिर्फ एक रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जीत कर हृस्ढ्ढ की झोली में डालने वाले जिलाध्यक्ष रहे है।

विजय की छात्र राजनीति की समझ को देखते हुए संभाग के 8 जिलों पर वर्तमान छात्र संघ चुनाव के लिए छात्र नेताओं व जिले के वरिष्ठ नेताओं में समन्वय, चुनावी कॉलेजो का चयन कर जल्द कार्यकारणी गठन, जमीनी दौरा, सीधा संवाद व प्रत्याशी चयन का कार्य मुख्य रूप से करना होगा, किसी भी प्रकार की कानूनी मदद व चुनावी मार्गदर्शन की कमेटी भी बनाने की जिम्मेदारी विजय को सौपी गई है, अपनी नियुक्ति पर विजय ने संगठन के वरिष्ठ नेताओ का आभार व्यक्त किया है, व जिले के छात्र नेताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए महाकौशल कॉलेज परिसर में स्वागत किया है।

Next Post

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण: प्रदेश में ग्यारहवीं बार अव्वल आया ननि जबलपुर

Sat Aug 22 , 2026
जबलपुर: सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में एक बार फिर नगर निगम जबलपुर ने परचम लहराया। सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से नगर निगम को मिली अधिकांश शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण कर नगर निगम ने वेटेज स्कोर के आधार पर 98.86 प्रतिशत प्राप्त कर प्रदेश में लगातार ग्यारहवीं बार अव्वल स्थान […]

You May Like

मनोरंजन