डॉ बुधवानी के खिलाफ अग्रवाल समाज उत्तरी मैदान में, कलेक्टर एसपी को ज्ञापन सौपा, की कार्रवाई की मांग

दमोह। इलाज तथा आपरेशन के दौरान मरीजों की मौत के मामले में आए दिन विरोध प्रदर्शन व शिकायतों के कारण चर्चाओं में बने रहने वाले डाक्टर बुधवानी की अस्पताल में एक बार फिर लापरवाही के चलते एक मरीज को जान गंवानी पड़ी है। जिसके बाद अब डाक्टर तथा अस्पताल के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की मांग ने जोर पकड़ लिया है। पीड़ित परिजनों के साथ सोमवार को बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां अग्रवाल समाज के लोगों ने सचिन अग्रवाल मौत मामले की निष्पक्ष जांच व कार्यवाही की मांग को लेकर नारेवाजी के साथ विरोध प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा।

जिसके बाद कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच उपरांत कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।हिंडोरिया निवासी सचिन अग्रवाल की ऑपरेशन के दौरान हुई मौत के मामले में सोमवार को सकल अग्रवाल समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। समाजजनों ने मामले की निष्पक्ष व उच्चस्तरीय जांच कराने और जांच में लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि सचिन अग्रवाल 21 सितंबर की रात करीब 10 बजे ऑपरेशन के लिए दमोह स्थित डॉ. पीताम्बर बुधवानी के निजी विद्या हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। ऑपरेशन के दौरान उनकी मौत हो गई।परिजनों और समाजजनों ने चिकित्सकीय लापरवाही तथा एनेस्थीसिया दिए जाने की प्रक्रिया को लेकर आशंका जताई है। समाज ने एनेस्थीसिया प्रक्रिया, संबंधित चिकित्सक की योग्यता व अधिकृत अनुमति, ऑपरेशन से जुड़े मेडिकल रिकॉर्ड, दवाओं और एनेस्थीसिया रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोष पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई और पीड़ित परिवार को शासकीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई.

Next Post

बैंक ऑफ़ इंडिया प्रधान कार्यालय में आयोजित किया गया हिंदी दिवस एवं पुरस्‍कार वितरण समारोह

Mon Sep 28 , 2026
मुंबई, बैंक ऑफ इंडिया प्रधान कार्यालय मुंबई में दिनांक 27.09.2026 को हिंदी दिवस एवं पुरस्‍कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। हिंदी दिवस समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्‍ज्‍वलन के साथ हुआ। तत्‍पश्‍चात, इस कार्यक्रम में राष्‍ट्रीय गीत का गायन किया गया। इसके बाद, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी […]

You May Like