अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की मौत

जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत सूखा के पास बुधवार को टैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक अंशुल अग्रवाल 42 वर्ष निवासी वार्ड न. 15 पाटन ने सूचना दी कि उसने अपनी खेती किसानी के लिये अपने दोस्त बृजेश निवासी उडना का एक महेन्द्रा कम्पनी का टैक्टर एमपी 20 ए बी 4099 का उपयोग वह खेती किसानी में करता है।

बुधवार को उसका ड्राईवर भैयाजी ठाकुर उक्त टैक्टर को किसानी के काम से खेत लेकर जा रहा था, वह अपनी कार से पीछे चल रहा था, दोपहर सूखा गॉव के पहले पहुंचे जहॉ भैयाजी से टैक्टर अचानक पलट गया तथा भैयाजी ठाकुर स्टेरिंग सीट से गिर गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस टैक्टर चालक भैयाजी ठाकुर 50 वर्ष निवासी भमक पडरिया का बेहोशी की हालत में मिला, जिसे मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे जिसे डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।

Next Post

नशे में चूर होकर श्रद्धालुओं को कुचलने वाले बस चालक पर एफआईआर दर्ज

Thu Oct 2 , 2025
जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत गौरी तिराहा में मंगलवार रात्रि शराब के नशे में चूर होकर श्रद्धालुओंं और सुरक्षा में तैनात पुलिस जवान को कुचलने वाले बस चालक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। हादसे में 14 लोग घायल हुए, जिनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा […]

You May Like