नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल, पीतांबरा माई मंदिर परिसर में भंडारों के बाद फैली गंदगी

दतिया। मां पीतांबरा माई मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान कई स्थानों पर भंडारों का आयोजन कर प्रसादी वितरित की जाती है। प्रसादी ग्रहण करने के बाद कई श्रद्धालु उपयोग की गई पत्तल, दोने और अन्य कचरा वहीं छोड़कर चले जाते हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा इस कचरे का समय पर उठाव नहीं किया जाता, जिससे मंदिर परिसर और आसपास गंदगी फैल जाती है। ऐसे में प्रकाश सिंधी पिछले लगभग छह माह से सेवा भाव के साथ स्वयं झूठी पत्तलें और अन्य कचरा एकत्रित कर सफाई करते नजर आते हैं। उनकी इस पहल की श्रद्धालु सराहना कर रहे हैं।

श्रद्धालुओं का कहना है कि मां पीतांबरा माई के पवित्र धाम की स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नगर पालिका से मांग की है कि विशेष सफाई दल की तैनाती कर भंडारों के बाद तत्काल कचरा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही श्रद्धालुओं से भी अपील की गई है कि प्रसादी ग्रहण करने के बाद उपयोग की गई पत्तल एवं अन्य कचरा निर्धारित डस्टबिन या कचरा पात्र में ही डालें, ताकि मंदिर परिसर स्वच्छ, सुंदर और पवित्र बना रहे।

Next Post

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन में रक्षित निरीक्षक अभिनव साहू शामिल 

Sun Jul 19 , 2026
दमोह। पुलिस प्रशासन व खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं ने नशामुक्त समाज का संदेश दिया। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) मप्र पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 के अंतर्गत दमोह में पुलिस प्रशासन व खेल और युवा कल्याण विभाग […]

You May Like