नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन में रक्षित निरीक्षक अभिनव साहू शामिल 

दमोह। पुलिस प्रशासन व खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं ने नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) मप्र पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी जनजागरूकता अभियान नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 के अंतर्गत दमोह में पुलिस प्रशासन व खेल और युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं व आमजन को खेल गतिविधियों से जोड़ते हुए नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ व सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए खेल भावना, अनुशासन व आपसी सहयोग का उत्कृष्ट परिचय दिया। आयोजन के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों व दर्शकों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आर्थिक दुष्परिणामों की जानकारी रक्षित निरीक्षक अभिनव साहू द्वारा शपथ दिलाकर दी गई तथा सभी से नशे से दूर रहकर स्वस्थ व जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई.अधिकारियों ने कहा कि खेल व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बनाते हैं तथा युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। इसी उद्देश्य से नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न खेल, सांस्कृतिक व जनजागरूकता गतिविधियों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक विशेषकर युवा वर्ग इस अभियान से जुड़कर नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनें।कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने, दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ, सुरक्षित व नशामुक्त दमोह के निर्माण में सहयोग देने के संकल्प के साथ हुआ।

Next Post

दिग्गज छात्र नेता, पूर्व विधायक बिजेन्द्र तिवारी की हालत गंभीर

Sun Jul 19 , 2026
ग्वालियर। अपने ज़माने के दिग्गज छात्र नेता, पूर्व विधायक एवं समाजवादी विचारक बिजेन्द्र तिवारी को गंभीर रूप से अस्वस्थ होने के बाद परिवार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बिजेंद्र सन 71 में जीवाजी विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए थे। वे पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के करीबी रहे […]

You May Like