दिग्गज छात्र नेता, पूर्व विधायक बिजेन्द्र तिवारी की हालत गंभीर

ग्वालियर। अपने ज़माने के दिग्गज छात्र नेता, पूर्व विधायक एवं समाजवादी विचारक बिजेन्द्र तिवारी को गंभीर रूप से अस्वस्थ होने के बाद परिवार हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बिजेंद्र सन 71 में जीवाजी विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष चुने गए थे। वे पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के करीबी रहे और ग्वालियर गिर्द सीट से भाजपा के विधायक भी रहे। पिछले विधानसभा चुनाव के समय वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अस्पताल में उन्हें देखने के लिए पूर्व सांसद एवं पूर्व महापौर विवेक नारायण शेजवलकर परिवार हॉस्पिटल पहुँचे। अस्पताल में कई वरिष्ठ नेता उनका हालचाल जानने पहुंच रहे हैं।

Next Post

दमोह जबलपुर मार्ग पर डिवाइडर पर चढ़ी बोलेरो, कार चालक सुरक्षित स्थानीय लोगों ने की मदद 

Sun Jul 19 , 2026
दमोह। दमोह-जबलपुर मार्ग पर मिशन स्कूल के सामने शनिवार रात तेज रफ्तार बोलेरों अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।घटना रात करीब 10 बजे हुई जैसे ही स्थानीय लोगों ने घटना देखी तो वह मदद के लिए पहुंचे। युवक किसी ग्रामीण अंचल का था और वह कुछ भी जानकारी देने के […]

You May Like