दमोह जबलपुर मार्ग पर डिवाइडर पर चढ़ी बोलेरो, कार चालक सुरक्षित स्थानीय लोगों ने की मदद 

दमोह। दमोह-जबलपुर मार्ग पर मिशन स्कूल के सामने शनिवार रात तेज रफ्तार बोलेरों अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।घटना रात करीब 10 बजे हुई जैसे ही स्थानीय लोगों ने घटना देखी तो वह मदद के लिए पहुंचे। युवक किसी ग्रामीण अंचल का था और वह कुछ भी जानकारी देने के लिए तैयार नहीं था कि कहां से कहां जा रहा था। जानकारी लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और डिवाइडर से गाड़ी को नीचे उतरवाया इसके बाद कार चालक वाहन लेकर चला गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बोलेरो क्रमांक

एमपी 20 सीबी 4358 में सवार व्यक्ति किल्लाई नाके से कलेक्ट्रेट की ओर जा रहा था। इसी समय बारिश भी काफी तेज हो रही थी। तभी मिशन स्कूल के सामने पहुंचते ही बोलेरो बेकाबू हो गई और डिवाइडर पर चढ़ गई। जैसे ही आवाज आई वहां मौजूद लोग सड़क पर आ गए देखा कार का आगे का एक हिस्सा डिवाइडर पर चढ़ा है। इसके बाद चालक को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कार चालक तेज रफ्तार में था।जब उससे जानकारी ली गई कि वह कहां से कहां जा रहा था। बोलेरो डिवाइड पर कैसे चढ़ी तो वह कुछ भी नहीं बोला। जानकारी लगने के बाद कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। कार को सुरक्षित तरीके से नीचे उतरवाया गया और घटना की जानकारी यातायात पुलिस को भी दी गई। पुलिस के अनुसार कार चालक से जानकारी लेने के बाद उसे जाने दिया गया है और मामले में जांच की जा रही है। यदि कार की रफ्तार और अधिक होती तो बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी।

Next Post

शराब के लिए पैसे न देने पर पत्नी की निर्मम हत्याः हत्यारे पति को आजीवन कारावास

Sun Jul 19 , 2026
हटा/दमोह। प्रथम जिला व सत्र न्यायाधीश, हटा के न्यायालय ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी पति को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व 1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है.प्रकरण में शासन की ओर से सशत्तत पैरवी शासकीय अधिवक्ता / अतिरिक्त लोक अभियोजक दिलीप सिंह […]

You May Like