बिना लाइसेंस खरीदी जा रही थी 150 क्विंटल मक्का,बुरहानपुर में मंडी टीम ने पकड़ाए व्यापारी पर 21 हजार रुपए का जुर्माना

बुरहानपुर। बुरहानपुर जिले के डोईफोडिय़ा गांव में मंडी के बाहर मक्का खरीदने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर शुक्रवार को मंडी सचिव भूपेंद्र सिंह सोलंकी टीम के साथ गांव पहुंचे। यहां मातापुर रोड पर सुरेश पाटिल और विनोद महाजन के पास 150 क्विंटल मक्का मिली। इसकी कीमत करीब 2 लाख 47 हजार 500 रुपए है। जांच में पता चला कि सुरेश पाटिल के पास बुरहानपुर कृषि उपज मंडी का लाइसेंस नहीं था। टीम ने मक्का जब्त कर पंचनामा बनाया। मंडी सचिव के मुताबिकए बिना लाइसेंस मक्का खरीदने पर 21 हजार 37 रुपए का पांच गुना मंडी शुल्क लगाया गया है। शुल्क जमा नहीं करने पर मामला कोर्ट में भेजा जाएगा। जब्त मक्का पंचनामा बनाने के बाद सुरेश पाटिल को ही सौंप दी गई है।

दो साल पहले 29 किसानों से हुई थी 3 करोड़ की ठगी:-दो साल पहले ग्राम फोपनारए बड़सिंगी और तुरकगुराड़ा के 29 किसानों से बाहरी व्यापारियों ने महाराष्ट्र की आरंभ ट्रेडिंग कंपनी के जरिए करीब 3 करोड़ रुपए की ठगी की थी। इस मामले में जितेंद्र वल्लभ महाजन और डॉण् प्रफुल्ल पाटिल समेत अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोपी अब तक फरार हैं। मंडी सचिव ने किसानों से अपील की है कि वे धोखाधड़ी से बचने के लिए अपनी उपज कृषि उपज मंडी में ही बेचें।

Next Post

मातारानी के जयकारे से गूंजा शहर, आज विराजी जाएंगी मातारानी

Sat Oct 10 , 2026
रीवा, शारदीय नवरात्रि की शुरूआत घट पूजन के साथ रविवार से होगी. दस दिन तक मातारानी की आराधना और पूजा होगी. शहर रोशनी से जगमा उठा, जगह-जगह दुर्गा पंडाल सज गये है. सुबह से देर रात तक दुर्गा प्रतिमा लेकर जाने वालों का तांता लगा रहा, माता रानी के जयकारे […]

You May Like