​6वें फ्लोर से सीधे नीचे गिरी लिफ्ट: मिसरोद पुलिस ने प्रबंधन समिति के सदस्यों को बनाया आरोपी

भोपाल। मिसरोद थाना पुलिस ने चिनार ड्रीम सिटी में लिफ्ट गिरने की घटना पर उप समिति अध्यक्ष के साथ दो सदस्यों पर लापरवाही बरतने का केस दर्ज किया है. हादसे में एक स्थानीय रहवासी गंभीर रूप से घायल हो गया था.

जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय अनुज पथरौल इसी अपार्टमेंट में रहते हैं. अनुज मंडीदीप में स्थित एक कंपनी में मार्केटिंग का काम करते हैं. बीते माह 28 फरवरी को सुबह के समय वह अपने फ्लैट से निकलकर आफिस जाने के लिए लिफ्ट के अंदर आए. इस दौरान एक अन्य युवक भी उनके साथ लिफ्ट के अंदर ही थी. तभी लिफ्ट 6वें फ्लोर से अचानक नीचे जाने लगी. लिफ्ट के अंदर लगी बटन दबाने के बावजूद भी काम नहीं कर रही थी और लिफ्ट सीधे नीचे आकर गिर गई. हादसा होने पर अनुज का एक पैर फ्रेक्चर हो गया और दूसरे युवक को मामूली चोट आई. अनुज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया.

अपार्टमेंट में हुई इस लापरवाही के मामले में मिसरोद थाना पुलिस ने शिकायत के बाद जांच करते हुए उप समिति अध्यक्ष सहित दो लोगों को लापरवाही बरतने के मामले में आरोपी पाया और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Next Post

मानव संग्रहालय के पास कार में छलक रहे थे जाम, पुलिस ने 5 युवकों को दबोचा

Sun Mar 29 , 2026
भोपाल। श्यामलाहिल्स थाना पुलिस ने सड़क के किनारे खड़ी एक कार में बैठकर शराब पीने वाले 5 युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी के मुताबिक मानव संग्रहालय के पास सड़क पर शनिवार को देर रात आरोपी कार के […]

You May Like