
भोपाल। श्यामलाहिल्स थाना पुलिस ने सड़क के किनारे खड़ी एक कार में बैठकर शराब पीने वाले 5 युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है. पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक मानव संग्रहालय के पास सड़क पर शनिवार को देर रात आरोपी कार के अंदर बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा. आरोपियों की पहचान गोपाल खरे, राहुल अहिरवार, रुपेन्द्र खुराना, अजय अहिरवार और अभिषेक सूर्यवंशी के रूप में की गई है.
