भोपाल में क्रेजी एंड केपेबल वूमेंस क्लब का दिवाली मिलन समारोह, 50 महिलाओं ने लिया हिस्सा

भोपाल। क्रेजी एंड केपेबल वूमेंस क्लब की ओर से गुरुवार शाम चार इमली स्थित फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विशेष डिनर का भी आयोजन हुआ, जिसमें शासकीय अधिकारियों के परिवारों की करीब 50 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

समारोह की थीम भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन पर रखी गई थी। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक-दूसरे को ‘जय सियाराम’ कहकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। आयोजन स्थल को रंगोलियों और फूलों से सजाया गया था। कार्तिक मास की धार्मिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए दीपदान भी किया गया।

कार्यक्रम में श्रीराम के अयोध्या आगमन पर आधारित थीम गेम्स, दिवाली लकी ड्रॉ और पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था आकर्षण का केंद्र रही। आयोजन का पूरा खर्च क्लब की सदस्यों ने आपसी सहयोग और स्वैच्छिक योगदान से उठाया।

क्लब अध्यक्ष नमिता वंडवाल के साथ अनामिका कुमार, अपर्णा व्यास, रुचि सिंह, मीनाक्षी खरे और अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम के आयोजन एवं समन्वय में अहम भूमिका निभाई।

Next Post

रेलवे ओवरब्रिज पर थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat Nov 21 , 2026
रीवा, रीवा शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर बीती रात एक तेज रफ्तार थार जीप ने अनियंत्रित होकर जमकर कहर बरपाया. बेलगाम जीप के चालक ने पहले एक कार को टक्कर मारी और उसके बाद दो बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण सडक़ हादसे में एक बाइक सवार […]

You May Like