यहूदी धार्मिक स्थलों पर आतंकवादी हमलों को रोका: रूसी सुरक्षा एजेंसी

मॉस्को, 06 अक्टूबर (वार्ता) रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसबी) ने सोमवार कहा कि उसने क्रास्नोयार्स्क और स्टावरोपोल क्षेत्रों में यहूदी धार्मिक स्थलों पर आतंकवादी हमलों को रोका है।

एफएसबी ने अपने बयान में कहा कि रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने क्रास्नोयार्स्क और स्टावरोपोल क्षेत्रों में यहूदी धार्मिक स्थलों पर आतंकी हमलों को रोक दिया गया है जिसकी योजना रूस में प्रतिबंधित एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन के समर्थकों ने बनायी थी।

बयान में कहा गया है कि क्रास्नोयार्स्क में उठाये गये कदमों के मद्देनजर दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जिसमें से एक मध्य एशिया के देशों का रहने वाला है। वे शहर के प्रार्थनास्थल के क्षेत्र में एक विस्फोटक उपकरण से धमाका करने की तैयारी कर रहे थे।

एफएसबी ने कहा कि एक रूसी नागरिक को भी प्यातिगोर्स्क शहर में यहूदी धार्मिक समुदाय की इमारत में मोलोटोव कॉकटेल का इस्तेमाल करके आग लगाने की योजना बनाने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उसके पास से दो चाकू और टेलीग्राम मैसेंजर पर आपराधिक गतिविधि के एक विदेशी समन्वयक के साथ बात करने वाले संचार उपकरण भी जब्त किये गये हैं।

बयान में कहा गया है कि इन हमलों की योजना फिलिस्तीन-इजराइल संघर्ष से प्रभावित फिलिस्तीनी नागरिकों के हितों की रक्षा के बहाने बनायी गयी थी। लेकिन असल में उनका मकसद रूस में अक्टूबर 2023 में दागेस्तान गणराज्य में हुए यहूदी विरोधी दंगों के समान बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भड़काने की थी।

 

 

Next Post

सिडनी में गोलीबारी में 20 लोग घायल

Mon Oct 6 , 2025
सिडनी, 06 अक्टूबर (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रविवार को हुयी गोलीबारी में कम से कम 20 लोग घायल हो गए जिनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। न्यू साउथ वेल्स राज्य पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि तीन […]

You May Like

मनोरंजन